फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मोस्टवांटेड बदमाश मोहम्मद कैफ को शिकंजे में लेगी मध्य प्रदेश पुलिस

मोस्टवांटेड बदमाश मोहम्मद कैफ को शिकंजे में लेगी मध्य प्रदेश पुलिस

Sun, 10 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
मोस्टवांटेड बदमाश मोहम्मद कैफ को शिकंजे में लेगी मध्य प्रदेश पुलिस
मोस्टवांटेड बदमाश मोहम्मद कैफ को शिकंजे में लेगी मध्य प्रदेश पुलिस
विज्ञापन

हथीन। अन्धरौला गांव के मोस्टवांटेड बदमाश मोहम्मद कैफ को अब मध्य प्रदेश की नीमच जिला पुलिस शिकंजे में लेगी। हरियाणा पुलिस ने मोहम्मद कैफ की गिरफ्तारी की सूचना नीमच की पुलिस को भेज दिया है। जांच अधिकारी एवं होडल सीआईए के इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि फिलहाल बदमाश कैफ को पलवल जिले के हथीन सहित तीन थानों के छह मुकदमों के मामलों में चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एटीएम मशीन से कैश बॉक्स निकालकर 16,79,700 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में बुराका निवासी ताहिर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस के एएसआई का बेटा आदिल भी गिरफ्तार हुआ था। आदिल अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में बेचलर और एजुकेशन का छात्र रहा है। वह अलीगढ़ का टॉप वेट लिफ्टर भी था।



फॉलोअप
पुलिस एसपीओ लूट प्रकरण
48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
हथीन। हरियाणा पुलिस के एसपीओ और उसके परिवार वालों की गाड़ी रोककर हथियार दिखाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उक्त घटना में शामिल बदमाशों की खोज के लिए न केवल हथीन थाना पुलिस बल्कि स्पेशल स्टाफ भी सक्रिय हो गया है। स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खां ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आईओ ताराचन्द ने बताया कि इस मामले में लोकल बदमाशों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल फोन की जानकारी के लिए साइबर सेल के माध्यम से डंप निकलवाया जा रहा है। आईओ का कहना है कि मोबाइलों का डंप निकलते ही सुराग लगने की संभावनाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस एसपीओ ही पीड़ित है। इस मामले को पुलिस जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed