फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो की मौत

Tue, 02 Apr 2019 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार  महिला सहित दो की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन


होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग की रामहेत कालोनी के निकट तूड़ी लेकर गलत दिशा में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी व चार वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में तथा घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को काबू कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव बहीन निवासी यशपाल अपने चार वर्षीय पुत्र अर्जुन, पत्नी गीता व पत्नी की एक रिश्तेदार संतरा के साथ बाइक पर सवार होकर कोसी जा रहा था। जब वे रामहेत कालोनी के निकट पहुंचा तो सामने से गलत दिशा में तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक मे टक्कर मार दी। यशपाल और संतरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यशपाल का चार वर्षीय पुत्र अर्जुन और पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और भाग रहे ट्रैक्टर चालक के मौके पर ही पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवा दिया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed