फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आगरा नहर में मिला युवक का शव

आगरा नहर में मिला युवक का शव

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आगरा नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
आगरा नहर में मिला युवक का शव
पलवल। गांव अमरौली के पास आगरा नहर में एक युवक का शनिवार को शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने लोगों की सूचना पर शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम तथा शिनाख्त के लिए के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। देर सांय शव की पहचान मुजेसर फरीदाबाद निवासी यश सिवाच के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजन पलवल नागरिक अस्पताल में पहुंच गए तथा शव की शिनाख्त अपने पुत्र यश के रूप में कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश 12वीं कक्षा का छात्रा है तथा शुक्रवार को घर से स्कूटी लेकर निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी और पुलिस में गुमसुदगी की शिकायत दे दी थी। पुलिस के अनुसार यश की पहचान हो गई है, लेकिन अभी उसकी स्कूटी नहीं मिली है। फिलहाल इस मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर ली गई। हालांकि मृतक यश के परिजन उसकी हत्या किए जाने का शक जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो



प्रधानाचार्य ने खाया जहर, मौत
पलवल। गांव थंथरी के राजकीय स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य डा. संदीप अग्रवाल ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक प्रधानाचार्य की पत्नी का बयान दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed