फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Crackdown on builders' arbitrary actions

Palwal News: बिल्डर की मनमानी पर सख्ती, बिजली कनेक्शन काटने पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on builders' arbitrary actions
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक
विज्ञापन

15 में से 13 मामलों का समाधान, सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रखे गए 15 परिवादों में से 13 का मौके पर ही निपटारा किया गया। मुख्यमंत्री ने शहर की स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित शहरी विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। बिल्डर की मनमानी पर सख्त होते हुए कहा कि बिजली कनेक्शन काटने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता से कोई समझौता मंजूर नहीं है। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या दुर्भावनापूर्ण कार्यशैली पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


बैठक में सेक्टर-83 के आरडब्ल्यूए सदस्यों ने मेंटेनेंस शुल्क की वसूली के नाम पर बिल्डरों की ओर से बिजली कनेक्शन काटने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी बिल्डर बिजली कनेक्शन न काट सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई बिल्डर मनमानी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएंडडी वेस्ट की अवैध डंपिंग पर कार्रवाई
सेक्टर-102 के शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष सीएंडडी वेस्ट की अवैध डंपिंग का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी सीएंडडी वेस्ट का अवैध रूप से निस्तारण किया जा रहा है, वहां जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध रूप से डाले गए वेस्ट को हटाने का पूरा खर्च भी संबंधित बिल्डर या संस्था से ही वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक माह के भीतर गुरुग्राम को खुले सीएंडडी वेस्ट से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।



यह रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, जिला परिषद की अध्यक्ष दीपाली चौधरी, शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, सीपी शिवास कविराज, नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह, एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह, मानेसर के निगम आयुक्त प्रदीप सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, एडीसी सोनू भट्ट, सीटीएम ज्योति नागपाल, भाजपा के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर के जिला अध्यक्ष अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed