{"_id":"6846f69ccd8a918a5f0603c0","slug":"bullet-fired-in-temple-dispute-case-filed-against-three-palwal-news-c-24-1-gr11004-115226-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मंदिर के विवाद में चली गोली, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मंदिर के विवाद में चली गोली, तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
एक गोली गाड़ी पर तो दूसरी हवा में चलाई और धमकी देकर मौके से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र के गांव भुलवाना में चमेलीवन धाम मंदिर को उपजे विवाद में कार सवार युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर नामजद तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि गांव भुलवाना प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ढाबा चलाते हैं। 8 जून को वह पार्टनर अमनदीप, सुनील व प्रवीण निवासी गांव भुलवाना गुलशन ढाबे से गांव जा रहे थे। शाम लगभग 10 बजे जब वह भुलवाना मोड़ पर पहुंचे तो रोहताश निवासी भुलवाना की वाट्सअप कॉल आई। इस दौरान आरोपी ने कहा कि मंदिर के मामले में जो कुछ कहा है उस मामले में देखेगा। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि गांव भुलवाना मोड़ पर राज किशोर, संदीप व रोहताश निवासी गांव भुलवाना मिले। इसी दौरान रोहताश ने उसकी गाड़ी पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बचा। उसके साथी अमनदीप ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन रोहताश नहीं माना और देसी कट्टे से दूसरी गोली हवा में फायर की और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया कर कार्रवाई की है।