फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegation of giving ration once in two months

Palwal News: दो माह में एक बार राशन देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Allegation of giving ration once in two months
पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। खेडला गांव के डिपो होल्डर पर ग्रामीणों को नियमित रूप से राशन वितरित नहीं करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डिपो होल्डर की ओर से दो माह में केवल एक बार राशन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीण हाजी नोमान, सब्बा, आजाद, अजीज आदि ने बताया कि अगस्त माह में सरकार की ओर से दो माह का राशन एक साथ आया था। आरोप है कि डिपो होल्डर ने राशन लेने के दौरान लाभार्थियों की पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाया, लेकिन उन्हें केवल एक बार का राशन दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जो सरकार की ओर से मिलने वाले राशन पर निर्भर हैं। ऐसे में समय पर पूरा राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से डिपो के राशन रिकॉर्ड, पीओएस मशीन में दर्ज वितरण और स्टॉक की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच में अनियमितता मिलने पर डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो का निरीक्षण करेगी विभागीय टीम
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अब्दुल अजीज ने बताया कि राशन वितरण को लेकर विभाग की टीम डिपो का निरीक्षण करेगी। स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। यदि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed