फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Neeraj Chopra wishes the people of the state on Haryana Day

गोल्डन बॉय: सोशल मीडिया पर फिर छाया नीरज चोपड़ा का हरियाणवी अंदाज, यूं दी हरियाणा दिवस की बधाई

Mon, 01 Nov 2021 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, रोहतक
अमर उजाला डिजिटल, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 08:22 PM IST
सार

1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य का गठन हुआ था। इसलिए एक नवंबर को सभी हरियाणवी हरियाणा दिवस मनाते हैं। नीरज चोपड़ा ने भी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी है।  

विज्ञापन
Neeraj Chopra wishes the people of the state on Haryana Day
नीरज चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ - फोटो : PTI

विस्तार

ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव निवासी गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने भी हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की बधाई दी है। देर शाम नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल अकाउंट्स पर वीडियो जारी कर सभी प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ःहरियाणा दिवस: मैं 55 साल का हुआ, प्रगति के पथ पर अग्रसर हूं, लेकिन ये कसक अब भी बाकी
विज्ञापन


साथ ही हरियाणा के लोगों से इसी तरह निरंतर मेहनत करने रहने की गुरारिश की। नीरज ने देशवासियों को दिवाली की अग्रिम बधाई भी दी। नीरज ने कहा कि दिन में भी हरियाणा दिवस याद था, लेकिन बधाई देने में लेट हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: एनसीआर के 14 जिलों में नहीं बिकेंगे पटाखे, सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी

नीरज चोपड़ा ने हरियाणवी में कहा कि 'राम-राम जी सारे हरियाणा आल्या न, मेरी तरफ तै हरियाणा दिवस की बहुत बहुत शुभकामना। एक नवंबर 1966 नै हरियाणा बण्या था, उसके बाद इतने सालां म्ह हरियाणा नै जो तरक्की करी है हर फील्ड म्ह, वो बहोत ही लाजवाब है, मैं बस हरियाणा आल्या तै एके गुजारिश करुंगा के भई न्यूए मेहनत करते रवैं और आगे हरियाणा का देश का नाम करैं। अर लेट होग्या हूं पर कोए बात नी, दिन म्ह ध्यान थी, पर चलो फेर भी कोई बात नी, अर मेरी तरफ तै सारे देशवासियां नै एडवांस म्ह हैप्पी दिवाली। नमस्कार।' 

नीरज चोपड़ा ने दिया बधाई संदेश, देखिए वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed