फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read the story of progress of Haryana on Haryana Diwas

हरियाणा दिवस: मैं 55 साल का हुआ, प्रगति के पथ पर अग्रसर हूं, लेकिन ये कसक अब भी बाकी

Mon, 01 Nov 2021 08:18 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Nov 2021 08:18 AM IST
सार

1960 के दशक में पंजाब के पुनर्गठन की मांग तेज हुई। 1966 में हरियाणा अस्तित्व में आया लेकिन राजधानी अब भी चंडीगढ़ ही है। आजादी के बाद वर्ष 1950 में चंडीगढ़ को राजधानी घोषित किया गया था। राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत पंजाब से अलग होकर हरियाणा तो बन गया लेकिन राजधानी अलग नहीं हुई। चंडीगढ़ आज भी हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है।

विज्ञापन
Read the story of progress of Haryana on Haryana Diwas
55 साल का हरियाणा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं हरियाणा हूं। आज 55 वर्ष का हो गया। 56वां स्थापना दिवस मना रहा हूं। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया। देश का 17वां राज्य बना। कभी मेरी पहचान रेतीले और कीकर के जंगलों तक सीमित थी। बुनियादी सुविधाएं न के बराबर। 55 वर्ष के सफर में अनेक उतार-चढ़ाव देखे, पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन


निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हूं। हां, कुछ कसक भी बाकी हैं। पंजाब की तुलना मेरी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ है। मैंने अनेक क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी है। प्रति व्यक्ति आय 2.41 लाख रुपये तक पहुंच चुकी। एसजीडीपी 8.5 फीसदी है। जीएसटी संग्रहण में पूरे देश में दूसरे स्थान पर हूं। देश का हर दसवां सैनिक मेरे यहां से है। औद्योगिक हब के रूप में विकसित हुआ। सड़कों का जाल बिछा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, बहादुरगढ़, अंबाला, करनाल, यमुनानगर अपने उत्पादों को लेकर विश्व मानचित्र पर हैं।
विज्ञापन


मेरे आंचल में अब ऊंचे-ऊंचे भवन, बड़े शिक्षण, स्वास्थ्य संस्थान, चौड़े-चौड़े हाईवे, औद्योगिक नगरी, आईटी हब हैं। मेरी पहचान खेलों के सिरमौर के तौर पर पूरे विश्व में है। युवा हर क्षेत्र में देश-विदेश में झंडे गाड़ रहे। सेना, खेल, व्यापार, शिक्षा, राजनीति, अंतरिक्ष, कृषि शोध के अलावा अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा रहन-सहन, खान-पान और बोली मुझे सभी राज्यों से अलग बनाती है। पंचकूला अघोषित राजधानी के तौर पर विकसित हुआ है। हालांकि, मुझे अपनी राजधानी, हाईकोर्ट और विधानसभा नसीब नहीं हुई। एसवाईएल के पानी का इंतजार है। इनके लिए प्रयास तो खूब हुए पर बात बन नहीं पाई। अलग विधानसभा बनाने का मामला विचाराधीन है। उम्मीद है भविष्य में नया भव्य विधानसभा भवन चंडीगढ़ में बनकर तैयार होगा।

‘देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’ यहां की प्रचलित कहावत है। हालांकि, दूध-दही व अन्य सेहतमंद खानपान के बावजूद कुछ समय से नशाखोरी कलंकित कर रही है। युवा पीढ़ी हेरोइन, अफीम, स्मैक व चिट्टा की आदी होने लगी है। पंजाब से लगते जिलों में नशे का प्रकोप ज्यादा है। वक्त के साथ-साथ सियासी करवटें भी बदलती रहीं। छोटा सा प्रदेश अपने राजनीतिक घटनाक्रमों के लिए कई बार सुर्खियों में रहा। बीते कुछ वर्षों में मेरे दामन पर जाट आरक्षण आंदोलन, करौंथा आश्रम प्रकरण, पंचकूला हिंसा के दाग लगे हैं। मैं वर्तमान में अपने इतिहास का सबसे बड़ा किसान आंदोलन देख रहा हूं।

दल-बदल की राजनीति के लिए पहचान
मिसाल के तौर पर आया-राम, गया-राम के रूप में दलबदल की राजनीति के लिए हरियाणा पूरे देश में पहचाना गया। 1967 में गया लाल पलवल की हसनपुर विधानसभा से विधायक चुने गए। उन्होंने एक ही दिन में तीन बार पार्टी बदली। पहले उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर जनता पार्टी का दामन थामा। फिर थोड़ी देर में कांग्रेस में वापस आ गए। करीब 9 घंटे बाद उनका हृदय परिवर्तन हुआ और एक बार फिर जनता पार्टी में चले गए। उसके बाद वापस कांग्रेस में आए। तब तत्कालीन कांग्रेस नेता राव बीरेंद्र सिंह उन्हें लेकर चंडीगढ़ पहुंचे और मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि गया राम अब आया राम हैं। इसके बाद दलबदलुओं के लिए आया राम, गया राम इस्तेमाल होने लगा।

कौन सा जिला कब बना

  • रोहतक, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, अंबाला और करनाल: 1 नवंबर, 1966 
  • सोनीपत, भिवानी: 22 दिसंबर, 1972
  • कुरुक्षेत्र: 23 जनवरी, 1973
  • सिरसा: 26 अगस्त, 1975
  • यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत, कैथल: 1 नवंबर, 1989 
  • पंचकूला: 15 अगस्त, 1995
  • फरीदाबाद: 15 अगस्त, 1997 
  • झज्जर, फतेहाबाद: 15 जुलाई, 1997 
  • नूंह: 4 अप्रैल, 2005
  • पलवल: 15 अगस्त, 2008
  • चरखी दादरी: 1 दिसंबर,  2016

अपने हाईकोर्ट का सपना अधूरा

पंजाब व हरियाणा का हाईकोर्ट अब तक संयुक्त है। छोटे राज्य होने के बावजूद सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि के अपने अलग हाईकोर्ट हैं। अनेक बार मांग उठी, प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भी भेजे लेकिन बात बनी नहीं। दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की एक खंडपीठ का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में है।

एसवाईएल पर पंजाब नहीं मान रहा
सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) विवाद अब भी बरकरार है। पंजाब अपने पड़ोसी हरियाणा को नहर का पानी देने के लिए नहीं मान रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नहर निर्माण के लिए पंजाब ने इंकार कर दिया। केंद्र सरकार मध्यस्थता कर रही लेकिन पंजाब टस से मस नहीं हो रहा। पंजाब से हिस्से का पानी न मिलने के कारण हरियाणा का दक्षिणी हिस्सा गंभीर जल संकट झेलता आ रहा है। पंजाब ने तो अपने हिस्से में बनी नहर मिट्टी से भर दी है। 

1923 में लाहौर में उठी हरियाणा को लेकर मांग 
हरियाणा को अलग राज्य बनाने की मांग सबसे पहले 1923 में स्वामी सत्यानंद ने लाहौर (पाकिस्तान) में उठाई थी। इसके बाद दीनबंधु छोटूराम की अध्यक्षता में मेरठ में ऑल इंडिया स्टूडेंट कॉन्फ्रेंस में हरियाणा को अलग राज्य बनाने की मांग रखी गई। देशबंधु गुप्ता, पंडित नेकीराम शर्मा और पंडित श्रीराम शर्मा ने भी राज्य के गठन के लिए प्रयास किए। 1952 में पहले आम चुनाव हुए, जिनमें हरियाणा क्षेत्र से चौ. देवीलाल सहित कांग्रेस के 38 विधायक चुने गए। 

अलग राज्य बनवाने के लिए चौ. देवीलाल व चौ. चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा क्षेत्र से 125 विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री जीबी पंत को दिल्ली में दिया। 1953 में चौ. देवीलाल ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए राज्य पुनर्गठन आयोग के सामने अलग हरियाणा राज्य बनाने की मांग रखी।

1955 में अकाली नेताओं ने धर्म के आधार पर पंजाब को बांटने की मांग की। केंद्र सरकार ने संसदीय समिति की सिफारिशों को सैद्धांतिक आधार पर स्वीकार कर लिया। 23 अप्रैल 1966 को अलग राज्य के गठन के लिए पंजाब सीमा आयोग का गठन किया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 12 जून, 1966 को रेडियो पर हरियाणा को अलग राज्य बनाने की घोषणा की। 7 सितंबर 1966 को संसद में विधेयक पारित हुआ, 18 सितंबर को राष्ट्रपति ने गठन को मंजूरी दी। पहली नवंबर 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed