फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 1 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: एनसीआर के 14 जिलों में नहीं बिकेंगे पटाखे, सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी

Mon, 01 Nov 2021 04:09 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 04:09 PM IST
सार

हरियाणा में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एनसीआर के 14 जिलों में पटाखे बजाने और बेचने पर रोक लगा दी गई है। सभी जिला उपायुक्तों को निर्देशों को लागू करने के लिए संयुक्त निरीक्षण दल गठित करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल का पानी प्रदेश को मिलकर रहेगा। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन
Haryana Top News 1 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी रेलवे के हाथों में आने वाली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा रेल यात्रियों को मिलेगा। पार्किंग, प्लेटफॉर्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, साफ-सफाई, साज-सज्जा, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क विश्रामगृह, इमरजेंसी चिकित्सा, शौचालय आदि का प्रबंधन इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) से रेलवे के हाथों में मिलते ही पार्किंग के रेट (वाहन, कार, ऑटो, साइकिल) 6 से 8 गुना कम हो जाएंगे। अंबाला मंडल की तरफ से रेलवे के पुराने पार्किंग रेट फिर से लागू कर दिए जाएंगे। 21 मार्च 2019 से रेलवे सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था, टिकट की बिक्री और ट्रेनों के संचालन का काम देख रहा है। स्टेशन की अन्य जिम्मेदारी आईआरएसडीसी की थी, लेकिन फिर रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों की डेवलपमेंट का कार्य रेलवे मंडलों को सौंप दिया है, लेकिन अभी मंत्रालय की तरफ से अंबाला मंडल को डेट निर्धारित नहीं की गई है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: एनसीआर में शामिल 14 जिलों में पटाखों पर रोक, 14 दिन निगरानी करेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल प्रदेश के सभी 14 जिलों में पटाखे की बिक्री और उपयोग पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही यह आदेश उन शहरों और कस्बों में भी लागू होंगे, जहां पर पिछले साल नवंबर माह में वायु गुणवत्ता स्तर खराब या इससे ऊपर श्रेणी का था। इसके लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उपरोक्त शहरों और कस्बों की सूची अलग से जारी करेगा और इसे अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जिन शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम या कम है, वहां शादियों और अन्य अवसरों पर केवल ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति होगी।...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हरियाणा दिवस विशेष: सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी, हर जिले में बनाएंगे मेडिकल कॉलेज

हरियाणा के 55 वर्ष पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि एसवाईएल को पंजाब-हरियाणा में राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। प्रदेश को अपने हक का पानी मिलकर रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। अब कोर्ट को नहर निर्माण को लेकर अवॉर्ड सुनाना है। कभी भी इसे सुनाया जा सकता है। हमें पानी मिलकर रहेगा। जल प्रबंधन को लेकर उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा दिवस विशेष: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी 55 वर्ष पूरे होने पर बधाई, कहा-कई क्षेत्रों में सबसे आगे है प्रदेश

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है। यह प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से संभव हो पाया है। हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए ऊंचाई की और बुलंदियों को छू रहा है। सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास करते हुए हरियाणा ने यह उपलब्धि हासिल की है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

सोनीपत में बड़ा हादसा: खेवड़ा गांव के पास 12वीं कक्षा के दो छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

सोनीपत के गांव खेवड़ा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र पैदल सड़क पर जा रहे थे, जो सुबह घर से निकले थे। उन्हें तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। जिससे छात्र ट्रॉली के नीचे आ गए। दोनों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। गांव पलड़ा का 17 वर्षीय मोहम्मद सादिक और 18 वर्षीय मोहम्मद सोएब कक्षा 12 के छात्र थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर


Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.63 रुपये बिक रहा डीजल

हरियाणा में एक नवंबर को पेट्रोल का दाम 106.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 98.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 98.16 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 105.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed