{"_id":"617ffb2139592960ac157957","slug":"neeraj-chopra-wishes-the-people-of-the-state-on-haryana-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन बॉय: सोशल मीडिया पर फिर छाया नीरज चोपड़ा का हरियाणवी अंदाज, यूं दी हरियाणा दिवस की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन बॉय: सोशल मीडिया पर फिर छाया नीरज चोपड़ा का हरियाणवी अंदाज, यूं दी हरियाणा दिवस की बधाई
Mon, 01 Nov 2021 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला डिजिटल, रोहतक
अमर उजाला डिजिटल, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:22 PM IST
सार
1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य का गठन हुआ था। इसलिए एक नवंबर को सभी हरियाणवी हरियाणा दिवस मनाते हैं। नीरज चोपड़ा ने भी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव निवासी गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने भी हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की बधाई दी है। देर शाम नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल अकाउंट्स पर वीडियो जारी कर सभी प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ःहरियाणा दिवस: मैं 55 साल का हुआ, प्रगति के पथ पर अग्रसर हूं, लेकिन ये कसक अब भी बाकी
विज्ञापन
साथ ही हरियाणा के लोगों से इसी तरह निरंतर मेहनत करने रहने की गुरारिश की। नीरज ने देशवासियों को दिवाली की अग्रिम बधाई भी दी। नीरज ने कहा कि दिन में भी हरियाणा दिवस याद था, लेकिन बधाई देने में लेट हो गया हूं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: एनसीआर के 14 जिलों में नहीं बिकेंगे पटाखे, सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी
नीरज चोपड़ा ने हरियाणवी में कहा कि 'राम-राम जी सारे हरियाणा आल्या न, मेरी तरफ तै हरियाणा दिवस की बहुत बहुत शुभकामना। एक नवंबर 1966 नै हरियाणा बण्या था, उसके बाद इतने सालां म्ह हरियाणा नै जो तरक्की करी है हर फील्ड म्ह, वो बहोत ही लाजवाब है, मैं बस हरियाणा आल्या तै एके गुजारिश करुंगा के भई न्यूए मेहनत करते रवैं और आगे हरियाणा का देश का नाम करैं। अर लेट होग्या हूं पर कोए बात नी, दिन म्ह ध्यान थी, पर चलो फेर भी कोई बात नी, अर मेरी तरफ तै सारे देशवासियां नै एडवांस म्ह हैप्पी दिवाली। नमस्कार।'
नीरज चोपड़ा ने दिया बधाई संदेश, देखिए वीडियो
सभी को हरयाणा दिवस की शुभकामनाये | 🙏 pic.twitter.com/diY2qr3W9c
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) November 1, 2021