फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yogesh and Priyanka triumph in running and high jump.

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ और ऊंची कूद में योगेश-प्रियंका ने मारी बाजी

Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Yogesh and Priyanka triumph in running and high jump.
फोटो 03 महाविद्यालय में स्टैंडिंग जंप प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: प्रवक्ता
मंडी अटेली। राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ और ऊंची कूद दोनों में योगेश ने पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में प्रियंका ने दोनों प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की दौड़ में योगेश प्रथम, हिमांशु द्वितीय और अजीत तृतीय रहे। ऊंची कूद में योगेश ने पहला, नितिन ने दूसरा और आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग की दौड़ में प्रियंका प्रथम, भावना द्वितीय और धारणा तृतीय रहीं। ऊंची कूद में प्रियंका ने पहला, भावना ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान पिट्ठू, गैलेरी और स्टैंडिंग जंप सहित कई पारंपरिक व मनोरंजक खेल भी कराए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के खेल योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed