फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   376 cartons of illicit liquor worth ₹20 lakh seized in Narnaul; two smugglers arrested

हरियाणा: नारनौल में 20 लाख की 376 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी का खुलासा

Thu, 10 Sep 2026 11:35 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 10 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

बरामद शराब में आरसी पव्वा की 250 पेटियां, पार्टी स्पेशल पव्वा की 46 पेटियां, पार्टी स्पेशल पव्वा प्लास्टिक की 29 पेटियां, ऑल सीजन पव्वा की 50 पेटियां और स्टार गोल्ड पव्वा की एक पेटी शामिल है।

विज्ञापन
376 cartons of illicit liquor worth ₹20 lakh seized in Narnaul; two smugglers arrested
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल पुलिस ने जाट गुवाना टोल पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये की अवैध शराब की 376 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंटेनर में हीरो साइकिल के डिब्बों के पीछे शराब छिपाकर गुजरात ले जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान के थाना देवगढ़ गांव ताल निवासी संतोष और राजस्थान के गाजुना निवासी शंकरलाल नामक दो व्यक्ति कंटेनर में अवैध शराब भरकर एनएच 152डी के रास्ते गुजरात ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई संजीत के नेतृत्व में एक टीम ने जाट गुवाना टोल पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर का कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने इशारा करके कंटेनर को रोका और उसकी जांच की।
विज्ञापन


जांच के दौरान चालक संतोष और उसके साथ बैठे स्वर्ण ने खुद को राजस्थान का निवासी बताया। उन्होंने हीरो साइकिल की एक बिल्टी भी पेश की। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें हीरो साइकिल के 190 डिब्बे मिले। इन डिब्बों को हटाने के बाद उनके पीछे छिपाकर रखी गई 376 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों के पास शराब ले जाने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद शराब का विवरण
बरामद शराब में आरसी पव्वा की 250 पेटियां, पार्टी स्पेशल पव्वा की 46 पेटियां, पार्टी स्पेशल पव्वा प्लास्टिक की 29 पेटियां, ऑल सीजन पव्वा की 50 पेटियां और स्टार गोल्ड पव्वा की एक पेटी शामिल है। कुल 376 पेटियां जब्त की गईं। पुलिस ने शराब की पेटियों और साइकिल के डिब्बों को अलग-अलग करके जांच की। नमूने लेने के बाद सभी शराब को सील कर दिया गया।


पुलिस कार्रवाई और मुकदमा
पुलिस ने कंटेनर, 190 साइकिल के डिब्बे और 19 पेज की फर्जी बिल्टी को जब्त कर लिया है। आरोपियों संतोष और स्वर्ण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4) और हरियाणा आबकारी अधिनियम 2020 की धारा 61-4-20 के तहत मुकदमा नंबर 195 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच निरीक्षक जयसिंह को सौंपी गई है। यह कार्रवाई उप-निरीक्षक गोविंद सिंह की उपस्थिति में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed