फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   xman army data software

पूर्व सैनिकों का डाटा तैयार करने के लिए बनेगा सॉफ्टवेयर

Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
xman army data software
हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और अर्ध सैनिकों का डाटा ऑनलाइन तैयार करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। जिससे पूर्व सैनिकों को उनसे संबंधित योजनाओं का आसानी से लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल रेवाड़ी के निर्माण कार्य को शीघ्र ही करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि स्कूल को नए भवन में स्थानांतरण किया जा सके।
मंत्री ओपी यादव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की वे सैनिक स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करें। सैनिक स्कूल रेवाड़ी के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 1473.83 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो चुका है। जिसमें प्रशासनिक ब्लॉक, स्टॉफ क्वार्टर, भूमिगत निकासी का निर्माण एवं हाईटेंशन बिजली केबल का स्थानांतरण किया गया है। दूसरे चरण के निर्माण कार्यों के लिए कुल राशि 1692.37 लाख रुपये जारी की गई है। जिसमें हॉस्टल कॉप्लेक्स और मेस ब्लॉक का कार्य चल रहा है और 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त चारदीवारी, मुख्य द्वार व चेक पोस्ट के लिए 529.55 लाख की राशि सरकार द्वारा जारी की गई है। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में छात्रों की संख्या 521 है। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने व छात्रवृत्ति के लिए 1.59 करोड़ रुपये की अनुदान राशि को वार्षिक आधार पर दिया जाता है। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा भोजन और कपड़ों का भत्ता सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले उन सभी छात्रों के लिए है जो हरियाणा के स्थाई निवासी है। सैनिक स्कूल मातनहेल जिला झज्जर का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed