{"_id":"682629e3cd09049dac09da93","slug":"work-to-fill-potholes-in-the-city-begins-before-cms-thanksgiving-rally-narnol-news-c-203-1-sroh1010-117137-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम की धन्यवाद रैली से पहले शहर के गड्ढों को भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम की धन्यवाद रैली से पहले शहर के गड्ढों को भरने का काम शुरू
Thu, 15 May 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फाेटो संख्या:76- मुख्यमंत्री के 18 मई को होने वाली धन्यावद रैली में आगमन से पहले गोशाला रोड पर
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में 18 मई को मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली का कार्यक्रम तय होने के बाद नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को शहर के गड्ढों की याद आ गई है।
इन गड्ढों से परेशान शहरवासी, सामाजिक संगठनों की ओर से नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से बार-बार गड्ढों को भरने की मांग उठाई जा रही थी, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली का कार्यक्रम तय हुआ तो जिम्मेदारों को भी शहर में विकास दिखाना था। इसके चलते गड्ढों को भरने के लिए वीरवार से ही भागदौड़ शुरू कर दी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से वीरवार दोपहर को दो वर्ष से बदहाल पड़े गोशाला रोड पर ट्रेक्टर-ट्राॅली के माध्यम से रोड़े डालने का काम शुरू कर दिया। बता दें कि शहर के एक किलोमीटर लंबे गोशाला रोड का निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन वर्तमान में इस एक किलोमीटर सड़क मार्ग में अब 50 से अधिक गहरे गड्ढे हैं। मार्ग भी बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन
वहीं चार वर्ष पूर्व बना शहर का आईटीआई रोड पर भी प्रतिदिन हिचकोले खाना मजबूरी बनी हुई थी, लेकिन वीरवार को आनन-फानन आईटीआई रोड के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया।