फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second day of the talent search, female students showcased their talent in eight competitions.

Mahendragarh-Narnaul News: टैलेंट सर्च के दूसरे दिन छात्राओं ने आठ प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Tue, 22 Sep 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the talent search, female students showcased their talent in eight competitions.
फोटो 21जेएनडी29-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा की विजेता छात्राएं अपने स्ट
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में टैलेंट सर्च 2026-27 के दूसरे दिन सोमवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में रंगोली, क्विज, पेंटिंग, भाषण, काव्य संगोष्ठी, फोटोग्राफी, वाद्य यंत्र और हरियाणवी पारंपरिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, काफी ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में स्नेहा प्रथम, सोनम द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। पेंटिंग में महक ने पहला, भारती ने दूसरा और तनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम, नेहा द्वितीय और राखी तृतीय रहीं। काव्य संगोष्ठी में मंजू ने प्रथम, करीना ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में तनु प्रथम, किरण द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में ईशा ने पहला, चीनू ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी पारंपरिक प्रतियोगिता में मंजू प्रथम, भारती द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं। परिणाम घोषित करने से पहले अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का निर्देशन मुनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका सुरक्षा रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed