फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Provided information about employment opportunities in the field of commerce.

Mahendragarh-Narnaul News: वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

Tue, 22 Sep 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Provided information about employment opportunities in the field of commerce.
फोटो 21जेएनडी12-सीआरएसयू में हुए कार्यक्रम में स्टाफ के साथ छात्र-छात्राएं। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, विश्वविद्यालय की सुविधाओं और वाणिज्य शिक्षा में कॅरिअर की संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डीन एवं चेयरपर्सन वाणिज्य विभाग डॉ. जसवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वाणिज्य का क्षेत्र काफी व्यापक है। बैंकिंग, वित्त, लेखांकन, कराधान, प्रबंधन, व्यवसाय और उद्यमिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कॅरिअर के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ व्यावहारिक ज्ञान, संचार कौशल, तकनीकी दक्षता और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने पुस्तकों, संदर्भ सामग्री और ई-संसाधनों का अध्ययन, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। डॉ. राजेश कुमार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयी जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed