{"_id":"6ab18e011ff14e9e590cbcbc","slug":"villagers-outraged-over-the-failure-to-arrest-the-accused-staged-a-protest-narnol-news-c-199-1-jnd1012-160687-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण, दिया धरना
विज्ञापन
21 सफीदों 1 गांव हाटमें धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण एवं किसान। संवाद
सफीदों। गांव हाट में बिजली निगम के कर्मचारियों पर अधिवक्ता से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को हाटकेश्वर मंदिर के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रहेगा। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
गांव हाट निवासी अधिवक्ता प्रवीण बूरा की शिकायत पर सदर सफीदों थाना पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ प्रभात, जेई रतनलाल, जेई राजेंद्र, ऑपरेटर मनीष समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिकायत में अधिवक्ता प्रवीण बूरा ने बताया कि 16 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उनके घर की बिजली ट्रांसफार्मर से कम-ज्यादा होने के कारण खराब हो गई थी। इसी संबंध में वह गांव स्थित 33 केवी पावर हाउस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे थे।
उन्होंने कर्मचारियों से शिकायत दर्ज करने के लिए रजिस्टर मांगा। आरोप है कि इसी दौरान लाइनमैन रवि और ऑपरेटर मनीष ने कहा कि उन्होंने जेई और एसडीओ के खिलाफ आरटीआई और सीएम विंडो लगा रखी हैं।
प्रवीण बूरा का आरोप है कि इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने उन्हें बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। उनके सिर और दोनों हाथों पर डंडे बरसाए। मारपीट में घायल होने के बाद प्रवीण बूरा को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया।