फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised for constructing a roundabout and installing traffic lights.

Mahendragarh-Narnaul News: गोल चक्कर बनाने व ट्रैफिक लाइट लगाने की उठाई मांग

Tue, 22 Sep 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for constructing a roundabout and installing traffic lights.
21उचाना03 : एसडीएम से मिलने पहुंचे सरपंच, पंच व मौजिज लोग। संवाद
उचाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर उचाना स्थित शिवानिया स्कूल के सामने बना क्रॉसिंग कट अब हादसों का पॉइंट बनता जा रहा है। अब तक यहां हुए हादसों में आठ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सोमवार को आसपास के गांवों के सरपंच, पंच और ग्रामीण उचाना एसडीएम सुमन यादव से मिले और ज्ञापन सौंपकर यहां ट्रैफिक लाइट लगाने और गोल चक्र चौक बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

करसिंधू, गुरुकुल खेड़ा, अलीपुरा, सुदकैन खुर्द, सुदकैन कलां, काब्रच्छा, छात्तर, थुआ, पालवां के सरपंच, पंच एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
अनुराग खटकड़, गुरुकुल खेड़ा सरपंच संदीप, सतबीर नंबरदार, अमित, कुलबीर, राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे पर शिवानिया स्कूल के पास करसिंधू की तरफ जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग के लिए कट बना हुआ है। बस स्टैंड से बसें भी इसी कट से मुड़ती हैं। एक दर्जन से ज्यादा गांवों के वाहन चालक इसी कट से क्रॉसिंग करते हैं।
विज्ञापन

वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है और कई हादसे हो चुके हैं। अनुराग खटकड़ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण अब तक इस पॉइंट पर आठ लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुमन यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह नेशनल हाईवे के अधिकारियों को इस बारे में ईमेल के माध्यम से बात करेंगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद

21उचाना03 : एसडीएम से मिलने पहुंचे सरपंच, पंच व मौजिज लोग। संवाद

21उचाना03 : एसडीएम से मिलने पहुंचे सरपंच, पंच व मौजिज लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed