फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   work started under manrega in daughters village

दोखेरा गांव में मनरेगा के तहत कार्य शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
work started under manrega in daughters village
काम करते मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। खंड नांगल चौधरी के गांव दौखेरा में सरपंच ने मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मुनादी करवाई तो लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई। गांव में लोगों को भरोसा नहीं हुआ कि लोक डाउन में मनरेगा में कार्य शुरू हो सकता है। 24 अप्रैल को जोहड़ खुदाई का कार्य शुरू हुआ तो 128 मजदूर कार्य में लग गए। अब उन्हें भरोसा हो गया है कि अब आगे भी उन्हें लोक डाउन के दौरान काम मिलता रहेगा। डीआरडीए से गोविंदराम शर्मा ने बताया कि इस संकट की घड़ी में मनरेगा गरीब लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। लोग भी साइट पर मास्क पहनना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन इधर उधर ना थूकना बार बार साबुन से हाथ धोना आदि नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। लोग साइट पर बातें करते हैं कि लोक डाउन ने अनुशासन में रहना सिखा दिया। निरंतर कार्य मिलने से उनमें हीन भावना खत्म हुई है वैसे भी लोक डाउन ने लोगों का लाइफ स्टाइल बदल गया है। समाज में एक स्तर पर ही लोगों को लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह स्वाभिमानी परिवार अपनी मेहनत के बल पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। यहां की जमीन काफी उपजाऊ है। लेकिन पानी की कमी होने के कारण यहां पर फसल बहुत कम होती है। ऐसे हालात में लोगों के पास रोजगारी के नाम पर मजदूरी ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed