{"_id":"84e4e9b44bf0eed50b3790498d3fd749","slug":"wheat-sead-is-not-available-on-goverment-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दुकान पर उपलब्ध नहीं हो रहा गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दुकान पर उपलब्ध नहीं हो रहा गेहूं का बीज
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
गेहूं बिजाई के लिए यह उपयुक्त समय चल रहा है, ऐसे में सरकारी दुकान पर गेहूं का बीज न मिलने के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गेहूं के बीज के बाजार भाव और सरकारी भाव में काफी अंतर के कारण किसान सदन पर मारामारी चल रही है। हालात यह है कि सरकारी बीज की दुकान पर किसानों के लिए एक कट्टा गेहूं का बीज भी नहीं मिल रहा है।
किसान पूरा दिन बीज के इंतजार में सरकारी दुकान के बाहर इंतजार करते रहे। गेहूं के किस्म 2697 का बीज सरकारी दुकान पर 750 रुपये प्रति बैग का भाव है, यह बैग बाजार में 1000 तक बिक रहा है।
वर्तमान में तापमान 23 डिग्री के आसपास होने के कारण यह समय गेहूं बिजाई के लिए उपयुक्त है।
मात्र 1850 क्विंटल की हुई बिक्री
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी स्थित बीज की दुकान पर अभी तक 1850 क्विंटल गेहूं की अलग-अलग किस्मों का बीज आया है। क्षेत्र में करीब 20 हजार एकड़ से ज्यादा का रकबा गेहूं बिजाई में आता है। ऐसे में बीज की भारी मारामारी चल रही है। बाजार में व्यापारी किसानों से खूब पैसे ऐंठ रहे हैं। वहीं सरकारी दुकान पर बीज नहीं होने के कारण किसानों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन
किसानों की जुबानी
डैराली जाट निवासी रमेश ने बताया कि सरकारी दुकान पर बीज नहीं है, बाहर व्यापारी किसानों को लूट रहे हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों को तुरंत सब्सिडी वाला बीज मुहैया करवाए।
डैरोली जाट निवासी विजय ने कहा कि बाजार और सरकारी दुकान के रेटों में काफी अंतर है, सरकारी दुकान पर बीज आएगा तभी बिजाई करेंगे।
चितलांग निवासी बाबूलाल ने कहा कि पिछले तीन दिन से बीज के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बीज नहीं उपलब्ध हो रहा है।
पाथेड़ा निवासी शकुंतला ने बताया कि बीज के लिए सेल्समैन सुबह से बैठाए हुए है, कह रहा है कि शाम तक बीज आ जाएगा। अब अगर बीज नहीं मिला तो मजबूरन बाजार जाना पड़ेगा।
अगिहार निवासी निर्मला ने कहा कि भाजपा सरकार में समय पर खाद और बीज नहीं मिल रहा। अगर बीज समय पर नहीं मिलेगा तो किसानों को काफी नुकसान होगा।
वर्जन
डा. अजय सिंह यादव, एसडीओ कृषि विभाग का कहना है कि बीज पीछे से कम आ रहा है। अभी तक 1852 क्विंटल गेहूं ही आया है। पटौदी से गाड़ी चल पड़ी है, पता करवाता हूँ अभी क्यों नहीं पहुंची। कल सुबह तक बीज आने की उम्मीद है।