फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   wheat did not arrive in five mandi district

जिले की पांच मंडियों में रविवार को गेहूं की नहीं हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
wheat did not arrive in five mandi district
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकारी रेट पर रविवार को जिले में 2052 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिले में 57888 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। रविवार को जिले में 45 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अब तक जिले में 6628 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं 76 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई।अब तक जिला में 486 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि रविवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 881 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना व कारिया व में 209 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। सतनाली में 84, नांगल चौधरी, निजामपुर व धौलेड़ा में 355 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। नारनौल में 216 मीट्रिक टन व महेंद्रगढ़ में 307 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं अटेली में रविवार को 45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। कनीना सतनाली, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। रविवार को सतनाली में 73 मीट्रिक टन व नारनौल में 3 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed