फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather,Temperature,high

दिनभर छाए रहे बादल, न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी

Thu, 16 Jan 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
weather,Temperature,high
लगातार तीन दिनों से आसमान में बादल छाये रहने के बाद किसान बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाएं हुए है क्योंकि रबी की फसल में इस समय बरसात की जरूरत है। अगर ऐसे में बारिश हो जाती है तो फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी तक बूंदाबांदी होने की संभावना है। वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। आसमान में बादल छाये रहने से रात के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री था, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। मकर संक्रांति पर्व के बाद से मौसम में सर्दी कम होने के बजाय मौसम में और ज्यादा ठंडक घुल गई है। दिनभर शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबकने पर मजबूर है। वहीं शादियों का सीजन शुरू हो गया है। स्कूलों की छुट्टियों के बाद फिर से सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल खुल गये है। लेकिन एक बार फिर से शीतलहर के चलते परिजनों को छोटे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। यदि बारिश होती है तो दोबारा से सर्दी जोर पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed