फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather changed again, rain increased farmers' worries

Mahendragarh-Narnaul News: फिर बदला मौसम, बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Thu, 14 Mar 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, rain increased farmers' worries
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं मौसम बदलने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच गई।
विज्ञापन

नारनौल के अलावा निजामपुर और अटेली में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। क्षेत्र में इस समय सरसों की कटाई जोर-शोर से चल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। यह मौसम प्रणाली वीरवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 14.5 और 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ दिन का तापमान नारनौल व महेंद्रगढ़ में क्रमश: 29.0 और 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मार्च माह के आगामी दिनों में भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे। मौसम में हल्का बदलाव और बीच बीच में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

20 मिनट तक हुई बारिश
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर को 20 मिनट बारिश हुई। इस समय खेतों में सरसों की फसल पककर तैयार है व किसान तेजी से कटाई में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री पर पहुंच गया व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed