{"_id":"67dc55863e5c18da9703ce37","slug":"water-is-not-potable-in-gothri-village-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122522-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोठड़ी गांव में पीने योग्य पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोठड़ी गांव में पीने योग्य पानी नहीं
Thu, 20 Mar 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1 विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याओं को उठाते विधायक मंजू चौधरी।
नारनौल। नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से विधानसभा सत्र में उठा रही हैं। बुधवार को अब उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी की समस्या सहित गोठड़ी गांव में दूषित पानी की वजह से बढ़ रही बीमारियों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर बसा गोठड़ी गांव दूषित पानी पीने को मजबूर है। इस गांव के सौ मीटर दूर ही केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में 1000 फीट गहरा बोर कर कारखानों का अपशिष्ट केमिकल डाल रहे हैं। इसकी वजह से गोठड़ी गांव का पानी दूषित हो गया है। इतना ही नहीं इस दूषित पानी की वजह से बीते एक वर्ष में गोठड़ी गांव में कैंसर और हार्ट अटैक से 300 से अधिक मौत हो चुकी है।
दूषित पानी की वजह से एलर्जी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इस केमिकल युक्त पानी की वजह से पेड़ पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। वहीं खेती भी खराब होने की कगार पर है। विधायक ने मांग की कि हरियाणा व राजस्थान की संयुक्त प्रदूषण जांच टीम भेजी जाए, ताकि लोगों की जिंदगी बच सके।
विज्ञापन
इसके अलावा विधायक ने नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 5 में एक खेल मैदान भी बनवाने की मांग की। उन्होंने छिलरो गांव में पीएचसी को सीएचसी में तब्दील, निजामपुर कॉलेज में रिक्त पदों को भरने, निजामपुर में राजस्व विभाग के गिरदावर और कृषि विभाग में एडीओ के रिक्त पदों को भरने की भी मांग की।
उन्होंने जिन गांवों में नहरी पानी नहीं पहुंचा है, वहां भी पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पवेरा, मुसनौता, छिलरो, मोखुता बामनवास, पांचनौता, नांगल दर्ग, छापड़ा और बखरीजा सहित नहरी पानी से वंचित गांवों को नहरी से जोड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने नांगल चौधरी में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनवाने और सीएचसी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। साथ ही कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल नियामतपुर में 9वीं व 10वीं की कक्षा शुरू करवाने की भी मांग की।