फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   War on Plastic: Shailaja Distributed 8,000 Jute Bags Over Seven Years

प्लास्टिक से जंग : शैलजा ने सात वर्षों में बांटे 8 हजार जूट बैग

Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
War on Plastic: Shailaja Distributed 8,000 Jute Bags Over Seven Years
फोटो संख्या:67- शहर में लोगों के जूट के बैग वितरित करते विधायक कंवर​ सिंह यादव, तहसीलदार  अजय क
महेंद्रगढ़। प्लास्टिक बैग मुक्त अभियान के तहत अनहद शक्ति फाउंडेशन ने सात वर्षों में जूट और कपड़े के आठ हजार बैग निशुल्क वितरित कर लोगों को जागरूक किया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलजा यादव ने बताया कि फाउंडेशन की शुरुआत 5 लोगों से हुई थी। अब 300 लोग जुड़कर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2019 में जूट, नए व पुराने कपड़ों से बैग तैयार लोगों को निशुल्क वितरित कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के बैग को अपनाने के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी सदस्य हर माह 500 रुपये जमा करते हैं। इसी से वे कपड़ा और जूट की खरीदारी करती हैं। इसके बाद संगठन की महिलाएं हाथों से बैग तैयार करती हैं और फिर इनको सब्जी मंडी, बाजार, चौक व ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा जाता है। अगस्त तक 1000 बैग वितरित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को कपड़े और जूट के बैग दिए गए थे, उनमें से अधिकांश अब भी बाजार में कपड़े और जूट के बैग लिए दिखाई देते हैं। प्लास्टिक पैकिंग का बढ़ता चलन और बड़े मार्ट में प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग इस अभियान के सामने बड़ी चुनौती बने हैं।

यदि सब्जी मंडियों और बाजारों में प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से कार्रवाई हो और नियमों का पालन कराया जाए तो प्लास्टिक पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed