फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unclean water supply in house's

सप्लाई का है पानी ‘गंदा’

Sat, 21 Nov 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 21 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों की आमद के साथ ही पानी की खपत भी कम होने लगी है, मगर इसी के साथ गंदा पानी घरों में सप्लाई होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिन से शहर की कई कालोनियों के लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।

सर्दियों में पानी की खपत कम होने लगी है। इसके बावजूद शहर के कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। मोहल्लों में तीन से चार दिनों में एक बार पानी की आपूर्ति हो रही है।

साथ ही कई मोहल्लों में करीब 15 दिन से गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है ऐसे ही गंदे पानी की आपूर्ति होती रही तो लोग बीमार हो जाएंगे।
विज्ञापन


 लोगों के मुताबिक इस बारे में कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। समस्या बरकरार रही तो जाम लगाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन मोहल्लों में ज्यादा परेशानी
शहर के नई  सराय, रविदास मंदिर मार्ग, पुरानी सराय, मोहल्ला मीरा जी, शिव नगर, पुल बाजार सहित अनेक मोहल्लों में इन दिनों शहरवासी रोजाना मटमैला और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं।

- मटमैला और बदबूदार है पानी
मोहल्लावासियों अमित कुमार, धर्मेंद्र, सुनील, जगदीश, विजेंद्र एडवोकेट आदि ने बताया कि घरों में जो पानी आ रहा है, वह बड़ा ही मटमैला और गंदा है। गंदे पानी को नलों से किसी बर्तन में भरते हैं तो बदबू आती है। बदबूदार पानी की आपूर्ति होने के कारण वे पानी भी नहीं भरते।

- लाइन लीकेज से हो रही समस्या
शहर के रविदास मंदिर मार्ग समेत शिव नगर और मीरा जी में लाइन लीकेज की समस्या है। इस कारण गंदा पानी लाइनों में चला जाता है, यह पानी सारे मोहल्लों में आपूर्ति होता है। इसकी वजह से ही लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

''जो पानी नलों में आ रहा है, वह गंदा है। सर्दियों के मौसम में भी पीने के लिए पैसे खर्च कर प्राइवेट टैंकर मंगवाया जा रहा है। 15 दिन से विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है। मगर पानी की आपूर्ति सही नहीं हो पाई है। इससे काफी परेशानी हो रही है। - बालकिशन

''पहले कभी कभार ही ऐसी समस्या आती थी। अब तो यह दिनचर्या का हिस्सा हो गया है। मकान के पास एक-दो बार कर्मचारी लाइन को ठीक भी करने आए इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। - होशियार

''15 दिन से रोजाना नलों में सीवरेज जैसा गंदा पानी आ रहा है। अधिकारी तो आरओ वाला पानी पीते हैं और शहरवासियों को गंदा पानी पिलाते हैं। आखिर यह कब तक चलेगा। इसका जल्द समाधान होना चाहिए। - जितेंद्र

'' नलों में इतना गंदा पानी आ रहा है कि पीने की तो बात ही छोड़ो कपड़े धोने लायक भी नहीं है। गलती से इस गंदे पानी को बच्चे पी लें तो समझो बीमार होना तो तय है। रोजाना पीने के लिए टैंकर से मंगवाकर काम चला रहे हैं। - कुलदीप कुमार


''नलों में आ रही गंदे पानी की समस्या लाइन लीकेज के कारण हो सकती है। कई जगह पुरानी नलों की पाइप टूटी पड़ी हैं। इस वजह से गंदा पानी पानी आ रहा होगा। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवा देेंगे। - अमित कुमार जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed