{"_id":"6036a2be8ebc3ee94151725b","slug":"tractor-rescued-tractor-after-attacking-illegal-mining-team-narnol-news-rtk597053615","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला कर ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला कर ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाया
विज्ञापन
खान एवं भूविज्ञान की टीम ने सतनाली क्षेत्र के गांव राजावास में अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। जब टीम अवैध खनन में उपयोग हो रहे ट्रैक्टर ट्राली को अपने साथ ले जा रही थी तो कुछ लोगों ने टीम से हमला कर वाहनों को छुड़वा लिया। टीम के साथ मारपीट करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाद में चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसकी मदद से ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया। सतनाली में अवैध खनन की पिछले 15 दिन में दूसरी घटना है।
खनन रक्षक पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खान एवं भूविज्ञान विभाग की टीएम स्पेशल इन्क्वायरी टीम एसईटी के नोडल अधिकारी प्रीतपाल के निर्देश पर अवैध खनन की जांच के लिए महेंद्रगढ़ के सतनाली पहुंची थी। 22 फरवरी को सुबह दस बजे टीम साउथ हरियाणा की टीम एसईटी के एएसआई उमेद सिंह, एएसआई पंकज, हेड कांस्टेबल यशपाल, संदीप, बिजेंद्र, विरेंद्र, जयभगवान, सुमित, भगवान देव गांव राजावास की पहाड़ियों में अवैध खनन की जांच करने पहुंचे। टीम को पहाड़ के रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन से खोदा गया पत्थर भरा मिला। टीम को देखकर चालक ने अपना ट्रैक्टर गांव राजावास में गली में घुसा दिया। ट्राली का जैक उठाकर खनन किया हुआ पत्थर गाली में खाली कर दिया। पत्थरों को गली में डालकर टीम का रास्ता रोक दिया। टीम के सदस्यों ने पैदल भाग कर ट्रैक्टर-ट्राली को काबू किया। चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। टीम ने नियमानुसार माईनिंग एक्ट के तहत ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने का चालान फार्म भरा।
जब टीम ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर मौके से चलने लगी तो 10-15 लोगों ने टीम के साथ मारपीट करते हुए ट्रैक्टर को छुड़वा लिया। टीम के सदस्य ने अपने फोन से घटना की रिकार्डिंग कर ली। टीम ने एसएचओ सतनाली को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुुलाया। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को दोबारा से कब्जे में लिया गया। पुलिस ने धारा 147,149,379,188,353,186,379 ए,341 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दस फरवरी को जेरपुर में मिला था अवैध खनन
महेंद्रगढ़। खान एवं भूविज्ञान विभाग की टीम ने 10 फरवरी को गांव जेरपुर में अवैध खनन करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। खनन विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार, खनन रक्षक पंकज कुमार, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह की टीम गांव जैरपुर के गैर मुमकिन पहाड़ का निरीक्षण करने गई थी। जहां 10-15 मजदूर अवैध तौर पर खनन करते हुए पत्थर तोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो गाड़ी से आए 7-8 व्यक्तियों ने टीम के साथ गाली - गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मार्च 2018 में लाइसेंस खत्म हो चुके स्टोन क्रेशर में 30-40 ट्रालियां ताजा पत्थर पाया गया था।
छह महीने में 22 वाहन जब्त
छह महीने में खनन विभाग की टीम पिछले छह महीने में अवैध खनन में उपयोग हो रहे 22 वाहन जब्त कर चुकी है। जिसमें जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर, ट्राली, लोडर सहित अन्य वाहन शामिल हैं। इन सभी वाहनों को जब्त कर महेंद्रगढ़ सदर थाना,सतनाली थाना, कनीना थाना में रखा गया है। इन वाहनों को छुड़वाने के लिए अभी तक कोई नहीं आया है।
वर्जन
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गुरुग्राम से आई एसईटी के साथ राजावास गई थी। जहां एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध खनन करते हुए पाया गया। कुछ लोगों ने टीम पर हमला किया। ट्रैक्टर को छुड़वाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंकज कुमार, खनन रक्षक, खान एवं भूविज्ञान, महेंद्रगढ़