फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today is the last day to purchase millet

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद का आज अंतिम दिन

Fri, 15 Nov 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to purchase millet
फोटो नंबर-24नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे का उठान कर रवाना होते ट्रक। संवाद
नारनौल। जिले में एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद जारी है। खरीद के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित है। पिछले कुछ दिनों से बाजरे की आवक में भी कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में अंतिम तिथि बढाए जाने की संभावना नहीं के बराबर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाजरे की आवक बहुत कम रही। जिसका प्रमुख कारण यह है कि मई और जून में बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में कई किसान बाजरे की फसल की बीजाई नहीं कर पाए। कारणवश क्षेत्र में बाजरे की पैदावार कम रही। कम पैदावार के कारण बाजरे की मांग भी अधिक बनी हुई है। जिस कारण फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव में भी कम अंतर रहा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1166329.3 क्विंटल बाजरे की आवक, 1158417 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1079043.9 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।

------
अटेली में बाजरे की सबसे ज्यादा आवक रही
इस साल बाजरे की खरीद के दौरान जिले में सबसे ज्यादा बाजरे की आवक अटेली मंडी में रही और सबसे कम बाजरे की आवक नांगल चौधरी मंडी में रही। अटेली में अब तक 318861.3 क्विंटल बाजरे की आवक, 316549.3क्विंटल बाजरे की खरीद और 299842.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं नांगल चौधरी में अब तक 110926.9 क्विंटल बाजरे की आवक, 110830.1 क्विंटल बाजरे की खरीद और 100141 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में अब तक 187328.7 क्विंटल बाजरे की आवक, 184306.7 क्विंटल बाजरे की खरीद और 165301 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन :
बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से जारी है। बाजरे की खरीद के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित है। खरीद के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed