{"_id":"65eccee81a5a400a710f6ba8","slug":"today-clerks-working-in-various-departments-of-the-state-will-roar-at-hooda-ground-in-jind-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107997-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज जींद के हुड्डा ग्राउंड में हुंकार भरेंगे प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज जींद के हुड्डा ग्राउंड में हुंकार भरेंगे प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिक
Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिकों की ओर से वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर 10 मार्च को जींद के हुड्डा ग्राउंड में राज्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। लिपिक एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गांव नांगल सिरोही अमित यादव ने बताया कि प्रदर्शन में जिले से भारी संख्या में लिपिक शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 में प्रदेश के लिपिकों की ओर से जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया था। 42 दिन चली हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री ने लिपिकों को आश्वासन दिया था कि कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार जल्द लिपिकों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी की जाएंगी। 8 फरवरी को सरकार की ओर से वेतनमान बढ़ोत्तरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वेतनमान में बढोत्तरी नहीं की गई। प्रदेश के लिपिक वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लिपिक वर्ग की मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो प्रदेशभर के लिपिक वोट फॉर 35400 का अभियान चलाएंगे।