फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   spent on upgrading

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास-रामबास मार्ग के सुधारीकरण पर 4.75 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी

Sun, 20 Sep 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
spent on upgrading
फोटो 1कोरियावास-रामबास के इस सड़क मार्ग की होगी मरम्मत।संवाद
नारनौल। जिले में खस्ताहाल और संकरे संपर्क मार्गों के सुधारीकरण की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने कदम बढ़ाया है। विभाग ने करीब 6.66 करोड़ रुपये के चार कार्यों की प्रक्रिया शुरू की है। इनमें कोरियावास-रामबास से राजस्थान सीमा तक सड़क चौड़ीकरण का 4.75 करोड़ रुपये का कार्य प्रमुख है जिसका टेंडर जारी हो चुका है। साथ ही नारनौल से कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क की प्रक्रिया भी चल रही है। फैजाबाद-सिहमा-कनीना मार्ग पर 1400 मीटर ड्रेन बनेगी। वहीं, दो ग्रामीण क्षेत्रों को नई सड़कों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन


बॉर्डर तक जाने वाले मार्ग की बदलेगी तस्वीर
कोरियावास और रामबास होते हुए राजस्थान सीमा तक जाने वाला यह मार्ग नांगल चौधरी क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ता है। राजस्थान की ओर आने-जाने वाले वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहता है। सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से जहां लोगों का सफर सुगम होगा। मार्ग की यातायात क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


फैजाबाद-सिहमा-कनीना रोड पर बनेगी 1400 मीटर ड्रेन
फैजाबाद-सिहमा-कनीना मार्ग पर दोनों ओर कुल 1400 मीटर लंबी साइड ड्रेन बनाई जाएगी। करीब 51 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या कम होगी। बेहतर जल निकासी से सड़क को समय से पहले क्षतिग्रस्त होने से बचाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हानी-चेलावास को मुख्य मार्ग से मिलेगा बेहतर जोड़
कनीना-अटेली रोड से चेलावास होते हुए उन्हानी तक 60.22 लाख रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। वर्तमान में ग्रामीणों को बेहतर संपर्क के लिए वैकल्पिक मार्गों पर निर्भर रहना पड़ता है। नई सड़क बनने से उन्हानी सहित आसपास के गांवों की मुख्य मार्ग से सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
ढाणी मंडोला तक बनेगी नई सड़क
खातोदड़ा-नांगल माला से ढाणी मंडोला तक 1.41 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में सुविधा होगी। इसका सीधा लाभ किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज मार्ग के बाद बॉर्डर तक बढ़ा फोकस
नारनौल-रामबास क्षेत्र में सड़क सुधार को लेकर पहले भी काम हो चुका है। कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल तक करीब चार किलोमीटर फोरलेन सड़क के लिए 33.55 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। अब राजस्थान बॉर्डर तक सड़क चौड़ी करने की परियोजना से पूरे कॉरिडोर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।


वर्जन
कोरियावास से रामबास होते हुए राजस्थान सीमा तक 4.75 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। वहीं, नारनौल से कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक सड़क को फोरलेन करने की प्रक्रिया चल रही है।
नरेंद्र कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed