फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three acussed arrested

गोकशी के लिए ले जा रहे पशुओं को छुड़वाया, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
three acussed arrested
शहर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गोकशी के पशुओं को ट्रक में भरकर ले जा रहे तीन लोगों को नीरपुर के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने ट्रक के अंदर कुल 25 गाय व बैल बरामद किए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि असलम, काला, राहुल निवासी फिरोजपुर जिला मेवात एक ट्रक में गाय व बैल भर गोकशी के लिए यहां से मेवात की तरफ लेकर जाएंगे। जिनके साथी शाहीन निवासी पलवल तथा मोविन निवासी फिरोजपुर डिजायर गाड़ी में ट्रक के आगे आगे चल रहे है। इस सूचना पर नारनौल-रेवाड़ी रोड पर नीरपुर के पास पुलिस ने नाकाबंदी की। सुबह करीब 3 बजे नारनौल की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आई। जिसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो वह लापरवाही से गाड़ी का कट मारा। इसके बाद पुलिस ने कार को रुकवाकर बैठे दो युवकों को काबू किया।
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने अपना नाम साहिन निवासी अजीजाबाद जिला पलवल व दूसरी बैठे युवक ने अपना नाम मोविन निवासी फिरोजपुर नूहं जिला मेवात बताया। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक आता हुुआ दिखाई दिया। ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर ट्रक करीब पचास मीटर पीछे रोक दिया तथा ट्रक में सवार चालक व अन्य दो युवक पुलिस को देखकर ट्रक से उतरकर भागने लगे। मगर पुलिस ने उनका पीछा करते हुए चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में जिसने अपना नाम असलम फिरोजपुर जिला मेवात बताया। जबकि दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। जिनके ट्रक चालक ने नाम काला व राहुल निवासी फिरोजपुर जिला मेवात बताया। इसके बाद पुलिस ट्रक को चेक किया तो उसमें 25 गाय व बैल बंधे हुए थे। पुलिस उक्त सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed