फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no shortage of gunny bags near the warehouse: Ruby Hooda

वेयरहाउस के पास बारदाना की कमी नहीं : रूबी हुड्डा

Thu, 20 Mar 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of gunny bags near the warehouse: Ruby Hooda
फोटो नंबर- 02बैठक में वेयर हाउस मैनेजर रूबी हुड्डा के साथ मौजूद व्यापारी। स्रोत-संगठन
नारनौल। दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रामजीलाल मित्तल की अध्यक्षता में कार्यालय में हुई। इसमें स्टेट वेयरहाउस की मैनेजर रूबी हुड्डा ने व्यापारियों से कहा कि वेयरहाउस के पास बारदाना की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

बारदाना समय पर दिया जाएगा। प्रत्येक व्यापारी को सरसों के कट्टे पर टैग लगाना अनिवार्य होगा। नकली सरसों लाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि प्रत्येक किसान की अलग-अलग सरसों ढेर होनी चाहिए। सरसों में 8 प्रतिशत से ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि टैग सिलाई के साथ लगाने में काफी दिक्कत आने की संभावना है। इसकी जगह हम अपनी दुकान का नंबर और फर्म का नाम का मार्का लगवा देंगे। उन्होंने कहा कि माल की लिफ्टिंग 24 घंटे में सभी दुकानदारों की नंबर वाइज होनी चाहिए। व्यापारी की दुकान पर चेक करके माल की लिफ्टिंग किया जाए, ताकि व्यापारी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल कई व्यापारियों की सरसों गोदाम से वापस आई थी, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस मौके पर बद्री प्रसाद गर्ग, महासचिव विजय छापड़ा वाले, कोषाध्यक्ष महेंद्र गोयल, महेश गोयल, रूपनारायण कंछल, पंकज बंसल, दिनेश सिंघल, सतीश कंछल, मुकेश गर्ग सहित काफी व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed