फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There are no toilets in the city markets, customers and shopkeepers are facing problems

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के बाजारों में नहीं है शौचालय, ग्राहक व दुकानदारों हो रही है परेशानी

Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
There are no toilets in the city markets, customers and shopkeepers are facing problems
महेंद्रगढ़। शहर में सिर्फ पांच सार्वजनिक शौचालय होने के कारण शहरवासियों के साथ-साथ दुकानदारों व आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 20 किलोमीटर दायरे में फैले शहर की 50 हजार की आबादी है।
विज्ञापन

प्रतिदिन शहर के बाजार में आने वाले करीब 5 हजार लोगों के साथ-साथ दुकानदार व व्यापारी खुले में शौच करने को मजबूर है। शहर के मुख्य बाजारों में एक भी शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया है। हालात यह है कि शहर के मुख्य बाजारों में एक भी शौचालय नहीं है। सबसे अधिक परेशानी तो महिलाओं को उठानी पड़ती है। इसके अलावा शहर के अंदर व बाहरी हिस्सों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले भी खुले में शौच जाते हैं। पालिका प्रशासन को पता होने के बाद भी झूठी वाहवाही लूटने के चक्कर में शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इन बाजारों में हैं आवश्यकता
शहर के कई बाजार ऐसे हैं जहां शौचालय की सुविधा नहीं हैं। दुकानदार को शौच के लिए गली-कूचों में जाना पड़ता है। शहर के बास स्कूल से मसानी चौक लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर में कोई शौचालय नहीं है। शहर परशुराम चौक पर भी शौचालय की व्यवस्था नहीं हैं। इसके अलावा सर्राफा बाजार, मां शेरवाली मंदिर, शंकर मार्केट, सिनेमा रोड, शॉपिंग कॉम्पलैक्स, अग्रसेन चौक, बाला जी चौक, तुलाराम चौक पर शौचालय नहीं होने के कारण ग्राहक एवं व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगभग 150 झुग्गी-झोंपड़ियां हैं
दूसरे राज्यों से आए लगभग 500 मजदूर विभिन्न स्थानों पर झुग्गी में रह रहे हैं। इन झुग्गियों के पास नगरपालिका ने एक भी शौचालय नहीं बनाया। शहर में सतनाली चौक, रेलवे रोड़, कुराहवटा रोड़, मोदाश्रम, माजरा चुंगी, हुड्डा पार्क के सामने वाली गली में आदि अन्य स्थानों पर रह रहे हैं जो खुले में शौच करते हैं।
शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के व्यापारी हैं परेशान
शौचालय की कमी के कारण सबसे अधिक परेशानी शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के व्यापारियों को हो रही है। पालिका द्वारा 20 वर्ष पहले कॉम्प्लैक्स में तीन फेज में 300 से अधिक दुकानें बनाई गई थी। पालिका ने उस समय एक भी शौचालय कॉम्प्लैक्स में नहीं बनवाया।
पुराने शौचालयों की नियमित रूप से नहीं हो रही सफाई

नगर में विभिन्न स्थानों पर लगभग पालिका ने 5 शौचालय बनाए हैं। ये शौचालय गंदगी से अटे पड़े रहते हैं। शौचालयों में शराब आदि के अध्धा, पव्वा पड़े रहते हैं। शौचालयों की सफाई नहीं होने से उठने वाली दुर्गंध के कारण शौच करना तो दूर आसपास खड़े होना भी मुश्किल है। पालिका के पास कर्मचारी होने के बावजूद इनकी नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।
परशुराम चौक पर एक भी शौचालय नहीं हैं। शौचालय के अभाव में हमें शौच गली कूचों में जाना पड़ता है। पालिका को व्यापारियों से ये सुविधाएं अवश्य प्रदान करवानी चाहिए ताकि दुकानदार एवं ग्राहक को परेशानी न हो।
-गुलशन
शौचालय कॉम्प्लैक्स के व्यापारियों की प्राथमिक मांग हैं। यह मांग कॉम्प्लैक्स के व्यापारी लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

-नरेन सैनी
शॉपिंग काम्प्लैक्स में पब्लिक टॉयलेट नहीं बनाया गया है। शौचालय के अभाव में व्यापारियों को दूर जाकर शौच करके आना पड़ता है।
-महेश यादव
नगरपालिका ने बस स्टैंड के पास एक शौचालय बना दिया है इसके अलावा जहां पर शौचालय नहीं है वहां पर उचित जगह मिलने पर शाैचालय बनाए जांएगे। अब नपा शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देगी। इसके लिए जो भी सुविधाएं जुटानी हैं वह जुटाई जाएंगी। शहर में सर्वे कराकर जहां भी जरूरत होगी वहीं शौचालय बनाए जाएंगे।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed