{"_id":"692c87b38a523df14c06688a","slug":"the-tender-ended-two-and-a-half-years-ago-and-the-work-order-for-garbage-collection-will-be-issued-in-december-narnol-news-c-203-1-mgh1004-122062-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ढाई साल पहले खत्म हुआ टेंडर, कूड़ा उठान का वर्क ऑर्डर दिसंबर में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ढाई साल पहले खत्म हुआ टेंडर, कूड़ा उठान का वर्क ऑर्डर दिसंबर में होगा
Sun, 30 Nov 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- डुलाना रोड पर लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद
महेंद्रगढ़। ढाई साल बाद शहर की सफाई व्यवस्था के सुधार आएगा। नगर पालिका दिसंबर में घर-घर कूड़ा उठान का वर्क ऑर्डर जारी करेंगी। नपा ने पांच सालों के लिए पांच करोड़ रुपये में एजेंसी हायर की है।
ढाई साल से लोग कचरा सड़कों पर डाल रहे। 31 मार्च 2023 को नगर पालिका का घर-घर कूड़ा उठान का टेंडर समाप्त हो गया था। इसके बाद नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों के सहारे व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया था।
कर्मचारियों की कमी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। गत वर्ष ही नगरपालिका की ओर से एक निजी ठेकेदार को हायर कर उसके माध्यम से शहर में सफाई व्यवस्था शुरू कराई थी लेकिन ठेकेदार पर नियमित रूप से निगरानी के अभाव में सफाई व्यवस्था भी राम भरोसे चल रही थी। अब दिसंबर माह से ही पांच साल के लिए सफाई व्यवस्था पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
पांच वर्ष के लिए चयनित एजेंसी दिसंबर से कूड़ा उठान शुरू करेगी। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए एजेंसी ने पांच ऑटो टिपर, एक जेसीबी व एक लोडर शामिल किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
मोदाश्रम डंपिंग यार्ड पर लगेगा कचरा प्रबंधन संयंत्र
एजेंसी की ओर से शहर में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग उठान की व्यवस्था की जाएगी। शहर की तंग गलियों में छोटे वाहन लगाकर पूरे शहर से कचरा उठाया जाएगा। साथ ही शहर के मोदाश्रम के पास 11 एकड़ में नगर पालिका की जमीन पर बनाए गए कचरा डंपिंग प्वाइंट पर ठोस व गीले कचरे को अलग कर उसका निस्तारण करने के लिए संयंत्र लगाया जाएगा। इस कचरे से निकलने वाले सभी प्रकार के कचरे को रिसाइकल कर फिर उपयोग के लायक बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन...
घर-घर कूड़ा उठान के टेंडर पहले लगाए जा चुके हैं। अब सिर्फ वर्क ऑर्डर देना बाकी है। दिसंबर में एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। एजेंसी को पांच साल के लिए पांच करोड़ रुपये नगर पालिका अदा करेंगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़