फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team of RBS Degree College became the winner in the Kabaddi competition

कबड्डी प्रतियोगिता में आरबीएस डिग्री कॉलेज की टीम बनी विजेता

Sun, 05 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The team of RBS Degree College became the winner in the Kabaddi competition
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम और अन्य लोग । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल में आयोजित की जा रही कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। दो दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल आरबीएस डिग्री कॉलेज थनवास व राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के बीच खेला गया। इसमें आरबीएस डिग्री कॉलेज की टीम ने 25-13 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल राजकीय महाविद्यालय अटेली व यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय अटेली 32-28 से विजेता रही। फाइनल मैच राजकीय महाविद्यालय अटेली और आरबीएस डिग्री कॉलेज थनवास के बीच खेला गया। दोनों में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें आरबीएस डिग्री कॉलेज ने 59-34 सेजीत दर्ज करके ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर का अवॉर्ड राजकीय महाविद्यालय अटेली टीम के प्रवेश को मिला तथा बेस्ट कैचर का अवार्ड आरबीएस कॉलेज थनवास टीम के अंकित को दिया गया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सुरेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, उप प्राचार्य संजीव यादव, बीएड कॉलेज प्राचार्य बजरंग लाल आदि उपस्थित रहे। समापन पर संस्था के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए। इससे विद्यार्थियों में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आयेगी। प्रतियोगिता में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी विनोद कुमार व लीलाराम तथा इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी व भीम अवॉर्ड विजेता हनुमान, देवेंद्र ढाका खेल उप-निदेशक आईजीयू मीरपुर मुख्यातिथि रहे। वहीं अध्यक्षता आईजीयू मीरपुर के खेल निदेशक सुरजीत डबास व यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed