{"_id":"610ad5b08ebc3ec35b78fe8e","slug":"the-protest-continued-for-the-demand-of-underpass-narnol-news-rtk6199858113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी
विज्ञापन
अंडरपास की मांग को लेकर धरना देते किसान।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी से नारनौल नेशनल हाईवे-11 पर उनींदा के पास अंडरपास के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों में रोष बढ़ने लगा है।
उन्होंने बुधवार को सरकार व प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग को जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि उनींदा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के समीप से यह मार्ग गांव तुर्कियावास से जुड़ा हुआ है। यहां से गिरधरपुर, बौचड़िया, हसनपुर व कारिया के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। अगर इस मार्ग पर अंडरपास नहीं बनाया गया तो इन गांवों के लिए परेशानी बन जाएगी। गांव के सरपंच शिवचरण के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की थी। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब नेशनल हाईवे पर बाईपास का निर्माण शुरू किया गया था तब ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग को लेकर जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीण पहले भी दो बार धरना प्रदर्शन करके अंडरपास निर्माण करने की गुहार लगा चुके हैं। धरने में रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, होशियार सिंह, बाबूलाल, सतीश कुमार, रतन सिंह, अनिल कुमार, देशराज, हीरा सिंह, राजपाल, महिपाल सिंह, कमलेश देवी, लाली देवी, राजबाला, शकुंतला देवी, विमला देवी, रामरति देवी, शीला देवी, सुशीला देवी, संतरा देवी, उर्मिला, मुकेश देवी, संतोष देवी व ललिता देवी शामिल रहे।