{"_id":"62546f75710aa121b11fe713","slug":"the-flying-squad-inspected-the-government-model-culture-school-dhauleda-center-narnol-news-rtk643631553","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय धौलेड़ा केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ते ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय धौलेड़ा केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा करवाई गई। जिले के लगभग 9500 परीक्षार्थियों ने 42 केंद्रों पर परीक्षा दी। इनमें लगभग 500 परीक्षार्थी हरियाणा ओपन से थे। परीक्षा में कुल 17 केस बनाए गए। वहीं एसडीएम उड़नदस्ते ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को केंद्र के एक कमरा में आंतरिक अव्यवस्था देखने को मिली। जिस कारण तुरंत प्रभाव से ड्यूटी दे रहे सुपरवाइजर विकास को कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गत 30 मार्च से 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। सोमवार को 12वीं कक्षा के सात विषयों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। वहीं 10वीं कक्षा के 3 विषयों की ही अभी परीक्षा हुई है। इस बार जिले में परीक्षाओं को लेकर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। हालांकि नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए है। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकल रहित करवाने के लिए बोर्ड उड़नदस्ता सहित एसडीएम उड़नदस्ते की टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। सोमवार को धोलेड़ा के एक परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में आंतरिक अव्यवस्था देखने पर एसडीएम उड़नदस्ते ने तुरंत प्रभाव ड्यूटी सुपरवाइजर को कार्यभार मुक्त कर दिया।
नांगल चौधरी खंड शिक्षा अधिकारी भूप सिंह रंगा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्वक परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र के बाहर किसी तरह की कोई अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। एसडीएम उड़नदस्ते को निरीक्षण के दौरान केंद्र के कमरा नंबर 5 में आंतरिक अव्यवस्था देखने को मिली जिस पर एसडीम उड़नदस्ता ने तुरंत प्रभाव से ड्यूटी दे रहे सुपरवाइजर विकास को कार्यभार मुक्त कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम उड़नदस्ता ने परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो तथा जो कर्मचारी अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान गणित प्रवक्ता जितेंद्र यादव व विकास राघव मौजूद रहे।