फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tagore Self Help Group gave employment to more than 300 women

Mahendragarh-Narnaul News: टैगोर स्वयं सहायता समूह ने 300 से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया

Sun, 06 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 06 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tagore Self Help Group gave employment to more than 300 women
फोटो नंबर- 04बाजरे, ज्वार, रागी से उत्पाद तैयार करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।स्रोत-प्र
नारनौल। प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह इन दिनों चर्चा का विषय बना है। समूह ने अब तक 300 से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है।
विज्ञापन


बनारसी देवी गांव बवानिया की रहने वाली है और प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ रहा है। स्वयं सहायता समूह की यात्रा वर्ष 2001 में शुरू हुई जब बनारसी देवी ने अपने गांव की महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा। इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह की नींव रखी।

2005 से इस समूह की विकास यात्रा ने गति पकड़ी। वर्ष 2017 में समूह को औपचारिक रूप देते हुए उन्होंने पहला कदम उठाया। उन्होंने गांव की महिलाओं को अचार बनाने का कौशल सिखाया। इस शुरुआती सफलता से उत्साहित होकर समूह की महिलाओं को करनाल स्थित बागवानी प्रशिक्षण संस्थान में उन्नत प्रशिक्षण के लिए भेजा जहां उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का सहयोग समूह के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। योजना के तहत 2021 में समूह को दाल प्रसंस्करण के लिए एक मिनी दाल मिल उपलब्ध करवाई गई। धीरे-धीरे समूह ने गतिविधियों का विस्तार किया। महिला किसान संगठन से जुड़कर मोटे अनाज और ऑर्गेनिक उत्पादों के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने बाजरे, ज्वार, रागी से बने स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद जैसे बाजरा खिचड़ी, बेसन, हल्दी व मसाले, तेल और गुड़ तैयार करना सीखा। इस समूह में प्रधान भागवंती, सचिव कृष्णा देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, चलती, माया, सविता, मंजु, राजबाला, सुमन, सुषमा, रेनू यादव, गायत्री, सविता, रेनू देवी, संतोष, ललिता देवी जैसी कई सशक्त महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed