{"_id":"660ef9917e9af52920045264","slug":"students-took-out-awareness-rally-on-admission-festival-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111012-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली जागरूकता रैली
Fri, 05 Apr 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी स्टाफ व छात्रों ने सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए पोस्टर बैनर व स्लोगन के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली।
गांव की चौपाल पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूल सभी संसाधनों, सुविधाओं तथा योग्य एवं प्रशिक्षित अध्यापकों से युक्त है। इसलिए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूल में ही करवाना चाहिए। प्रवक्ता सुंदरलाल सुबोध व रोहतास शास्त्री ने विद्यालय में दी जा रही उत्तम शिक्षा एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कला अध्यापक युद्धवीर सिंह व बिंदू रानी ने सुंदर पोस्टरों के माध्यम से सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं को चित्रित किया। इस अवसर पर राकेश पंच, सुरेश कुमार उर्फ लालाराम, लेखराज सिंह, महेश कुमार, नरेश कुमार, ख्यालीराम, मोहनलाल अग्रवाल, पप्पू टेलर, निरंजन लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा यादराम व भूप आदि मौजूद रहे।