फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students took oath not to take drugs

विद्यार्थियों को दिलाई नशा न करने की शपथ

Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students took oath not to take drugs
राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी---संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश सिमर और डीएसपी राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा न करने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए शिक्षण संस्थाओं और समाज की बहुत बड़ी भूमिका है। नशा आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में कभी भी नशा नहीं करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों की लत से बचाना बड़ी चुनौती बन चुकी है क्योंकि युवाओं का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में है। विभिन्न नशीली दवाओं से लेकर मादक पदार्थों का सेवन कर वे अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को तबाह कर रहे हैं। नशीली दवाएं और मादक पदार्थ न केवल मस्तिष्क को बल्कि, हृदय, गुर्दों और लीवर व फेफड़ों सहित शरीर के सभी अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- युवा समाज को नशे से बचाने में निभा सकते हैं भूमिका
नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राकेश सिमर ने कहा कि नशे में फंसे युवाओं का पता लगाने के बाद उन्हें नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। ऐसा करके ही समाज को एक बड़े संकट से बचाया जा सकता है। कहा कि इस समय भारत सर्वाधिक युवा शक्ति वाला देश है। किसी भी देश की प्रगति में युवा शक्ति का अहम योगदान होता है लेकिन अधिकतर युवा कई तरह के नशे के आदी हैं, जो शुभ संकेत नहीं है। ऐसे में एक सभ्य, आदर्श और उन्नत समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद तंवर, प्रो. संदीप ककरालिया, प्रो. विनोद, प्रो. हरिओम भारद्वाज, दीपक वशिष्ठ सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed