फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students of educational institutions beat up private bus drivers and operators, blocked the wheel

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्राइवेट बस चालक-परिचालकों से की मारपीट, किया चक्का जाम

Tue, 09 May 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students of educational institutions beat up private bus drivers and operators, blocked the wheel
नारनौल। नारनौल-कनीना रुट पर आए दिन स्टूडेंट द्वारा प्राइवेट बस चालक-परिचालकों से मारपीट के मामले सामने आप रहे हैं। सोमवार को भी एक बस के चालक और परिचालकों से मारपीट की गई और उसका नकदी से भरा बैग और चैन छीन ली। इसके विरोध में सहकारी समिति बस चालक और परिचालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया और सभी बसें महावीर चौकी के सामने कनीना रुट की सभी 8 बसें खड़ी कर दी। उन्होंने सुरक्षा और विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो मंगलवार को बैठक कर पूरे जिले की प्राइवेट बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाबा खेतनाथ ट्रैवल यूनियन के प्रधान मनोज कुमार, सज्जन सिंह, भूपेंद्र, मनोज ने बताया कि कनीना रुट पर उनके साथ हर रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं और वे अनसेफ हैं। सोमवार सुबह नसीबपुर से आगे लहरोदा गांव के पास कनीना से नारनौल आ रही एक सहकारी सोसाइटी की बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ गांव मित्रपुरा और खासपुर के शिक्षण संस्थाओं के युवाओं ने लड़ाई झगड़ा किया। मारपीट में बस कंडक्टर घायल हो गया और उसकी कमीज भी फट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ये युवा बस में बैठी महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इनके पास भी नहीं है। टिकट की कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस घटना से नाराज नारनौल से कनीना और कोसली रूट पर चलने वाले बस ड्राइवरों ने अपनी बसों को महावीर चौक पुलिस चौकी के सामने खड़ा कर दिया और हड़ताल पर चले गए। इसके चलते कनीना रूट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस रूट पर सोमवार को सोसाइटी की कोई भी बस नहीं चली। उन्होंने बताया कि कनीना रोड पर विभिन्न गांव के आने वाले युवाओं द्वारा रोजाना बस के ड्राइवरों और कंडक्टरों के साथ लड़ाई झगड़ा किया जाता है। इसके कारण बसों को भी काफी नुकसान होता है। सोमवार को भी उनके साथ आईटीआई में पढ़ने वाले युवाओं ने लड़ाई झगड़ा किया। साथ ही केस का बैग और सोने कि चैन छीन ली। उन्होंने विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर जिले में करेंगे चक्का जाम
प्रधान मनोज ने बताया कि मामले को हुए दोपहर को चुकी है। एमएलआर कटवाई गई है। फिर भी कोई पुलिस कर्मी बयान लेने के लिए नहीं आया। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो मंगलवार को बैठकर कर डीसी व एसपी से मिला जाएगा। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे जिले में चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed