नारनौल। पुलिस लाइन नारनौल में स्थित डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने 9 सितंबर को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीत हासिल की। प्रतियोगिता एसडी स्कूल ककराला कनीना में आयोजित की गई थी। इसमें डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें माही चौहान ने 17 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम, भूमिका ने 17 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम, ईशा ने 14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम, दीपांशु ने 17 आयु वर्ग के 48 किलोग्राम, कार्तिक ने 14 आयु वर्ग के अंडर 29 किलोग्राम, वंश ने 17 आयु वर्ग के 59 किलोग्राम, गणेश ने 17 आयु वर्ग के 38 किलोग्राम और नितेश कुमार ने 17 आयु वर्ग के 78 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही दीप्ति, अमन, लक्ष्य ने 17 आयु वर्ग में रजत पदक जीता।विद्यालय प्राचार्या मंजू मल्होत्रा ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने बताया कि जिस प्रकार शिक्षा बच्चों के लिए जरूरी है, उसी प्रकार खेलों का भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।