फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students made industrial tour of Himachal, learned nuances of pharmaceutical industry

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने किया हिमाचल का औद्योगिक भ्रमण, सीखी फार्मास्युटिकल उद्योग की बारीकियां

Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students made industrial tour of Himachal, learned nuances of pharmaceutical industry
फोटो संख्या: 68 औद्योगिक भ्रमण के दौरान उप​स्थित हकेंवि के विद्याथी---संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में बी.वॉक बायोमेडिकल साइंसेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग और उसके कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि औद्योगिक दौरा विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच अंतर को पाटने का एक अवसर होता है। अवश्य ही इस भ्रमण से विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की आंतरिक कार्यप्रणाली और चुनौतियों को जानने-समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मैकलियोड्स फार्मा, बद्दी के महाप्रबंधक चंद्रकांत ने विद्यार्थियों को बताया कि कंपनी कई खुराक रूपों में विभिन्न फॉर्मूलेशन का उत्पादन करती है, जैसे गोलियां और कैप्सूल, ओरल तरल पदार्थ, सूखे सिरप, सामयिक, ग्रैन्यूल, इन्हेलर, एरोसोल और इंजेक्शन प्रमुख रूप से शामिल हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्कृष्टता केंद्र, बद्दी इकाई के प्रशिक्षण प्रमुख निश्चय ने उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और पैकेजिंग आदि विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग के डीन प्रो. पवन कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने और उन्हें बायोमेडिकल विज्ञान में सफल करियर के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण हैं। बायोमेडिकल साइंस की समन्वयक डॉ. ऋचा ने औद्योगिक यात्रा में सहयोग के लिए हरियाणा के सेवानिवृत्त सहायक औषधि नियंत्रक राजिंद्र कुमार हरना और हिमाचल प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर का आभार व्यक्त किया। इस औद्योगिक यात्रा के दौरान बायोमेडिकल साइंसेज की समन्वयक डॉ. ऋचा और व्यावसायिक अध्ययन और कौशल विकास विभाग के संकाय सदस्य डॉ. अनुरंजिता, डॉ. सुनील और डॉ. प्रदीप कुमार भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed