फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   student has bathing in bathroom

गीजर लगे बाथरूम में नहाते समय दम घुटने से 12वीं की छात्रा की मौत

Sun, 22 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
student has bathing in bathroom
ढ़ाणी ब्राह्मण (गांव पथरवा) की बारहवीं की छात्रा की गीजर लगे बाथरूम में स्नान करते समय मौत हो गई। छात्रा की मौत का कारण दम घुटने से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ढ़ाणी ब्राह्मण निवासी निशु 12वीं कक्षा कला संकाय की छात्रा थी। शनिवार को वह हलकी तबीयत खराब होने के चलते स्कूल नहीं गई थी। माता पिता दोनों ही अध्यापक है। दोनों ही स्कूल गए हुए थे। दोपहर को वह अपने दादा के साथ खाना खा रही थी। उसके बाद लगभग डेढ़ बजे वह स्नान करने के लिए बाथरूम में चली गई थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद दादा ने चाय बनाने के लिए निशु को याद किया और उसने आसपास घरों में निशु के बारे में पूछा। बाद में उन्होंने घर का बाथरूम चेक किया तो वह अंदर से बंद थे। दादा ने आसपास के लोगों को बुलकार बाथरूम का गेट तुड़वाया तो वह बेहोशी की हालत में पड़ी थी। परिजन उसे तुरंत सतनाली के निजी अस्पताल में ले गए चिकित्सकों ने उसे महेंद्रगढ़ के लिए रेफर कर दिया। महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। चिकित्सक नवीन अग्रवाल ने बताया कि मृतक के सैंपल लिए गए हैं। उसकी मौत दम घुटने से हो सकती है। बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। मृतका सतनाली के निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed