फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State's Law and Order Collapsed; Corruption at its Peak: Rao Narendra Singh

प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, भ्रष्टाचार चरम पर : राव नरेंद्र सिंह

Sun, 12 Apr 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
State's Law and Order Collapsed; Corruption at its Peak: Rao Narendra Singh
फोटो 07 प्रेस वार्ता को संबो​धित करते राव नरेंद्र सिंह। प्रवक्ता - फोटो : 1
नारनौल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में न केवल अपराध और कानून व्यवस्था चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। यह बात उन्होंने शनिवार को अटेली में पूर्व प्रधान महेंद्र रातां के कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

राव ने कहा कि ये बड़ा चिंतनीय विषय है कि प्रदेश में लगातार संगठित अपराध तेजी से बढ़ रहा है, हाल ही में पुलिस द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी ये साबित करती है कि प्रदेश में अपराध का जाल कितना व्यापक हो चुका है और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया है। यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हेफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अटेली और नारनौल का दौरा किया। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष व नवनिर्वाचित सांसद करमवीर बौद्ध पटीकरा 15 अप्रैल को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed