{"_id":"67b3856b202c68d68f000956","slug":"sp-inspected-polling-stations-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121476-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मतदान केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मतदान केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
नारनौल। अटेली व कनीना नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने निरीक्षण के क्रम में अटेली मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया। वहां पर संबंधित थाना प्रबंधकों से बूथों की जानकारी ली। मतदान केंद्रों में शौचालय, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया।
पुलिस द्वारा अटेली, कनीना नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर चुनाव में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शरारती व असामाजिक तत्व और नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।