{"_id":"6aa2efd8120252058902bfe8","slug":"sit-in-protest-called-off-after-seven-days-following-assurances-that-road-construction-would-begin-by-january-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145150-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जनवरी तक सड़क निर्माण शुरू कराने के आश्वासन पर सात दिन बाद धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जनवरी तक सड़क निर्माण शुरू कराने के आश्वासन पर सात दिन बाद धरना समाप्त
विज्ञापन
फोटो नंबर-18धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंची नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी। स्रोत: आयोजक
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों के नवनिर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन समाप्त हो गया। नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी और एसडीएम गुरविंदर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और कॉलोनीवासियों को सड़कों का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
चेयरपर्सन ने मौखिक रूप से भरोसा दिलाया कि जनवरी 2027 तक कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों का नवनिर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। धरना संचालक गिरीश खेड़ा ने अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि जनवरी तक काम शुरू नहीं हुआ तो एक फरवरी से दोबारा धरना शुरू किया जाएगा।
कॉलोनीवासियों ने सड़कों के साथ बिजली के खंभों पर अव्यवस्थित तरीके से लटक रहे तारों और पेयजल आपूर्ति की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। चेयरपर्सन और एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला शक्ति ने बताया कि शाम छह बजे भगवान के कीर्तन-भजन के बाद धरने का औपचारिक रूप से समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।