{"_id":"6ac6b5426397469d8705db98","slug":"sirs-for-daughters-in-law-who-married-into-the-state-from-other-states-are-stuck-due-to-documentation-issues-narnol-news-c-203-1-mgh1004-130779-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे राज्यों से शादी करके आईं बहुओं के दस्तावेजों में अटकी एसआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे राज्यों से शादी करके आईं बहुओं के दस्तावेजों में अटकी एसआईआर
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ में बीएलओ से जानकारी लेते मतदाता--संवाद
महेंद्रगढ़। मतदाता सूची के सत्यापन के लिए चल रहे एसआईआर अभियान में दूसरे राज्यों से शादी करके आई बहुओं के दस्तावेज अटक गए हैं। नेपाल, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आई ज्यादातर महिलाओं के कागजात पुराने रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे। इसी कारण महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 562 मतदाताओं के मामले लंबित हैं।
बीएलओ आरपी कौशिक और सुनील ने बताया कि दूसरे राज्यों से शादी करके महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बसी ज्यादातर महिलाओं के दस्तावेज पुराने रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे हैं। कई मतदाताओं का नाम या विवरण वर्ष 2002 की मतदाता सूची में भी नहीं मिल रहा, इसलिए जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। ऐसे मामलों को फिलहाल लंबित रखा गया है।
मतदाता अपने विवरण और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर अब बीएलओ से संपर्क कर रहे हैं। बीएलओ उन्हें उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आगे की प्रक्रिया और जरूरी कागजात की जानकारी दे रहे हैं। दस्तावेज मिलने के बाद नियमानुसार सत्यापन और पुराने रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएलओ ने कहा कि जिन मतदाताओं को दस्तावेज या 2002 की सूची से मिलान में दिक्कत आ रही है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। दस्तावेज पूरे होने और सत्यापन के बाद लंबित त्रुटियां नियमानुसार दूर की जाएंगी।
114 दूसरे राज्यों की, 200 ने बदला ठिकाना
बीएलओ ने बताया कि क्षेत्र में करीब 114 से ज्यादा महिलाएं दूसरे राज्यों से शादी करके यहां बसी हैं। वहीं 200 से ज्यादा मतदाता वार्ड बदल चुके हैं या काम के सिलसिले में गुरुग्राम, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे स्थानों पर रहने लगे हैं। कई मतदाताओं ने मोबाइल नंबर बदल लिए हैं जबकि कुछ के नाम और पते का मिलान नहीं हो पा रहा। ऐसे मतदाताओं से बीएलओ स्तर पर संपर्क कर दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।