फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Silver has become more expensive than gold! The old rates have trapped traders.

Mahendragarh-Narnaul News: चांदी हुई सोने से भी भारी! पुराने रेट ने व्यापारियों को फंसाया

Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Silver has become more expensive than gold! The old rates have trapped traders.
फोटो संख्या:66- सराफा बाजार में दुकान से चांदी के आभूषण खरीदती महिलाएं---संवाद
महेंद्रगढ़। चांदी के दामों में आए उछाल ने सर्राफा कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से न केवल ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा है बल्कि व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस पर्व पर एक लाख 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चांदी के भाव थे। वर्तमान में चांदी की कीमत दो लाख 37 हजार रुपये हो गई है। चांदी के भाव बढ़ने से सर्राफा बाजार में मंदी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि चांदी के गहनों की एडवांस बुकिंग उस समय चांदी के जो दाम तय किए गए थे, वे मौजूदा कीमतों से काफी कम थे। अब जैसे-जैसे डिलिवरी का समय नजदीक आ रहा है, उन्हें उसी पुराने रेट पर गहने देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के आभूषण पहले (रुपये) अब
पाजेब(80) 6 हजार 17 हजार
पाजेब (100) 8 हजार 25 हजार

चुटकी(2) 250 एक हजार
अंगूठी (2) 250 800

सिक्का(10) 800 2500



बॉक्स
चांदी के भाव बढ़ने से सराफा बाजार में बड़ा असर पड रहा है। छोटे कारीगरों व ग्रामीण क्षेत्र में छोटे दुकानदारों को को ज्यादा नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की सोने व चांदी में हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए। ताकि आमजन को इसका फायदा हो सके।-लक्खी सोनी, प्रधान, स्वर्णकार संघ
बॉक्स
धनतेरस के बाद चांदी के भाव में दूसरी बार उछाल आया है। चांदी के भाव में बढ़ोतरी होने से सराफा बाजार में ग्राहकों की कमी हो गई है। पहले जिन चांदी के आभूषणों के दामों में कमी थी, अब उनके दामों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। -हंसराज सोनी, व्यापारी

बॉक्स
बाजार में 50 प्रतिशत कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। विवाह-शादियों के लिए ही लोग अपने आभूषण लेने के लिए आते हैं लेकिन वे भी कम ऑर्डर कर रहे हैं। चांदी के भावों में आए उछाल से अब कारोबार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। -अभिषेक अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed