{"_id":"65b54f680fd6c6bbbc080acb","slug":"signature-campaign-launched-in-farmers-organization-basirpur-narnol-news-c-196-1-sroh1013-108771-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसान संगठन बसीरपुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसान संगठन बसीरपुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Sun, 28 Jan 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख घटक किसान संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को सौंपे जाने वाले जन ज्ञापन के समर्थन में गांव बसीरपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें लोगों ने भाग लेकर जन ज्ञापन की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।
इस अवसर पर एआईयूटीयूसी के जिला सचिव छाजूराम रावत ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की श्रमिक-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 16 फरवरी 2024 को राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल व ग्रामीण बंद को सफल किया जाएगा। इस अवसर पर छाजूराम रावत ने कहा कि जनता के खून पसीने से खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों को कोड़ियों के दाम बेचा जा रहा है। लाखों खाली पद पड़े होने के बावजूद स्थायी नौकरियों पर ताले लगे हैं।
इस अभियान में रामस्वरूप, सूबे सिंह, भगवान सिंह, शिवलाल, ओमप्रकाश, ब्रह्मप्रकाश, भगवान सिंह, रतिराम, होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह व रमेश सहित आदि शामिल रहे।